मुंगेर, अप्रैल 1 -- मुंगेर, हिसं.। मुंगेर विश्वविद्यालय मुख्यालय के सभी कार्यालय और सभी अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेज मंगलवार के अवकाश के बाद बुधवार से पुनः खुल जाएंगे। गौरतलब है कि 31 मार्च को महावीर जयंती के अवसर पर विश्वविद्यालय व कॉलेज बंद रहे थे। राजभवन द्वारा स्वीकृत अवकाश कैलेंडर के अनुसार यह अवकाश घोषित किया गया था। अब 1 अप्रैल से शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्य सामान्य रूप से शुरू हो जाएंगे। हालांकि, 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के अवसर पर फिर से विश्वविद्यालय व कॉलेज बंद रहेंगे। ----------संकल्प 10 हजार कर्मियों का कार्यकाल समाप्त, सेवा विस्तार पर संशयमुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय में बिहार सरकार के 'संकल्प 10 हजार' योजना के तहत कार्यरत कर्मियों का कार्यकाल अब समाप्त हो गया है। इससे संबंधित कर्मियों के बीच भविष्य को लेकर ...