हापुड़, जून 25 -- गढ़मुक्तेश्वर। भीषण गर्मी और हीटवेव के कारण 24 जून तक बढ़ाए गए ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद, परिषदीय विद्यालय आज यानि 25 जून से पुनः खुलेंगे। विद्यालयों में पठन-पाठन कार्य शुरू होने से पहले, शिक्षकों ने स्कूलों को स्वच्छ और सुविधायुक्त बनाने की तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में, तहसील क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों सहित पूरे जनपद के विद्यालयों में 22 से 24 जून तक एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार ने प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों में विद्यालय परिसर, कक्षाएं, रसोईघर, शौचालय, पेयजल व्यवस्था और अभिलेखों को दुरुस्त करना शामिल है। यह भी पढ़ें- आज से फिर खुलेंगे स्कूल, शिक्षकों ने दुरुस्त की व्यवस्थाएं मंगलवार को शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों में पहुंचकर सफाई अभियान...