रामपुर, जून 15 -- रामपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद मंगलवार से परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर तैयारियां की गई हैं। हालांकि, बड़ी संख्या में शिक्षकों और शिक्षामित्रों के जनगणना ड्यूटी में लगे होने की वजह से शुरुआती दिनों में पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच शिक्षक संघो ने गर्मी की छुट्टी बढ़ाने की भी मांग तेज कर दी है। परिषदीय स्कूलों में ग्रीष्म अवकाश खत्म होने जा रहा है। मंगलवार से स्कूल खुल जाएंगे। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारियां की गई हैं। बीएसए कल्पना देवी का कहना है कि समय पर स्कूल खुलेंगे। यह भी पढ़ें- सुरक्षित भवनों में ही चलाएं कक्षाएं, जर्जर को करें चिह्नित अभी कोई नया आदेश नहीं आया है। स्कूलों में आज तैयारियां की गई हैं। साथ ही खंड शिक्षाधिकारियों को इस मामले में ...