मुजफ्फरपुर, जनवरी 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता बड़े दिन की छुट्टी के बाद बीआरएबीयू और सभी कॉलेज शुक्रवार से खुल जाएंगे। बीआरएबीयू के अलावा एमआईटी भी खुल जाएगा। विवि के खुलने के बाद स्नातक सेमेस्टर-1 की परीक्षाओं की तैयारियां तेज होंगी। बीआरएबीयू में छह जनवरी परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख है। इसके अलावा राजभवन के निर्देश के अनुसार, सभी कॉलेजों में होने वाली कक्षाओं को विवि के पोर्टल पर डालने के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विवि खुलने के बाद सहायक प्राध्यापकों की हो रही अनुभव प्रमाण पत्रों की जांच में भी तेजी आएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.