रांची, दिसम्बर 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची का माहौल शुक्रवार से पूरी तरह क्रिसमस के रंग में रंग जाएगा। इसी दिन से क्रिसमस उत्सव का आगाज होगा। यंग मेन्स क्रिश्चियन एसोसिएशन (वाईएमसीए) के सहयोग से कांटाटोली स्थित वाईएमसीए परिसर में 12 से 15 दिसंबर तक सीजन ऑफ जॉय क्रिसमस मेला का आयोजन किया जाएगा। आयोजक शीतल प्रतीक्षा टोप्पो ने बताया कि चार दिवसीय क्रिसमस उत्सव मेले में लगभग 30 स्टॉल लगाए जाएंगे। कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा। मेले में कपड़ों, हैंडीक्राफ्ट, आभूषण और खानपान के स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। पहले दिन कई प्रतियोगिताएं पहले दिन बच्चों के लिए कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता, कैरोल सिंगिंग और द ट्राइबल डिसिप्लिन बैंड द्वारा विशेष प्रस्तुति होगी। 13 को झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन द्वारा दोपहर 2 बजे से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.