रुडकी, मार्च 31 -- लक्सर। बुधवार से शुरू हो रहे गेहूं खरीद के लिए विभाग जनपद में 45 व लक्सर क्षेत्र में 11 क्रय केन्द्रो पर खरीद करेगा। इसके लिए तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है। वहीं सरकार द्वारा इस बार गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपए घोषित किया गया है। जिला मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भंडारी ने बताया कि इस बार सरकार द्वारा गेहूं के लिए 2585 रुपए न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया है। विभाग द्वारा गेहूं क्रय केंद्रों को स्थापित करने के साथ ही बारदाना कांटे उपलब्ध करा दिए गए हैं। लक्सर क्षेत्र में खाद्य विभाग की ओर से राजकीय गोदाम लक्सर व मंडी परिसर गोवर्धनपुर में गेहूं की खरीद के लिए केंद्र बनाए गए हैं। वहीं गोवर्धनपुर दाबकी, रायसी, निरंजनपुर, अलावलपुर, ऐथल बुजुर्ग, बाड़ीतटीप, फतवा व दिनारपुर में गेहूं क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.