मथुरा, मई 5 -- दैनिक यात्री संघ के प्रयासों पर उत्तर मध्य रेलवे ने पलवल रूट की ईएमयू ट्रेनों का अस्थायी विस्तार करते हुए उन्हें कोसीकलां और मथुरा तक चलाने का निर्णय लिया है। इससे दैनिक यात्रियों को सुविधा मिलेगी। स्टेशन प्रभारी राजू मीणा ने बताया कि गाजियाबाद-पलवल के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 64082/64051 को 5 मई से 31 जुलाई तक कोसीकलां तक बढ़ाया गया है। 64082 ईएमयू रात करीब 9 बजे कोसी पहुंचेगी, जबकि 64051 रात 9:45 बजे यहां से गाजियाबाद के लिए रवाना होगी। वहीं शकूरबस्ती-पलवल ईएमयू को मथुरा तक बढ़ाया गया है। यह ट्रेन शाम 5:43 बजे कोसीकलां पहुंचेगी और 5:45 बजे मथुरा के लिए रवाना होकर 7:15 बजे मथुरा पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- पलवल से कोसीकलां-मथुरा तक आज से चलेगी ईएमयू शटल वापसी में 64019 ईएमयू मथुरा से 7:45 बजे चलकर 8:40 बजे कोसी पहुंचेगी और 8:...