दरभंगा, अप्रैल 9 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकेतर कर्मचारियों का चरणबद्ध आंदोलन 10 अप्रैल से शुरू होगा। 15 अप्रैल तक शिक्षकेतर कर्मचारी काला पट्टी लगा कर अपना विरोध जताएंगे। कर्मचारी संघ के प्रक्षेत्रीय मंत्री विनय कुमार झा ने बताया कि लंबित मांगों के प्रति विवि प्रशासन की उदासीनता एवं टालमटोल की नीति से शिक्षकेतर कर्मचारियों में काफी आक्रोश है। इसके विरोध में संघ ने चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया है। प्रथम चरण में 10 से 15 अप्रैल तक सभी अंगीभूत कॉलेजों में शिक्षकेतर कर्मी काली पट्टी लगाकर विरोध दर्ज कराएंगे। दूसरे चरण में 17 अप्रैल को विवि मुख्यालय पर पोल खोल हल्ला बोल आंदोलन होगा। तीसरे चरण में छह एवं सात मई को कॉलेजों में कलमबंद हड़ताल किया जाएगा और चौथे चरण में 20 मई को विवि मुख्यालय प...