आज से कलमबंद हड़ताल का ऐलान
गंगापार, जून 1 -- ग्राम रोजगार सेवक संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी खंड विकास अधिकारी (एडीओ आईएसबी) देवीदीन को सौंपा। संघ ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत 2 जून से कलमबंद हड़ताल शुरू करने की घोषणा करते हुए सरकार से शीघ्र मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है। ग्राम रोजगार सेवक संघ के कौड़िहार ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम रोजगार सेवक पिछले 18 वर्षों से ग्राम पंचायतों में विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें अभी तक नियमित नहीं किया गया है और राज्य कर्मचारी का दर्जा भी नहीं मिला है। ज्ञापन में ग्राम रोजगार सेवकों को नियमित करते हुए राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान करने, 17 माह से लं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.