बदायूं, जून 22 -- शहर के संतोख सिंह तिराहा से भामाशाह चौक (पुलिस लाइन) के बीच बने फ्लाईओवर पर सोमवार 22 जून से मरम्मत कार्य शुरू होगा। करीब एक माह तक चलने वाले कार्य के दौरान फ्लाईओवर पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने विभिन्न मार्गों पर डायवर्जन व्यवस्था लागू की है। यातायात पुलिस ने फ्लाईओवर मरम्मत कार्य को देखते हुए विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। 22 जून से शुरू होने वाले कार्य के दौरान संतोख सिंह तिराहा से भामाशाह चौक के बीच बने फ्लाईओवर पर किसी भी प्रकार के वाहन का आवागमन नहीं होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...