सहारनपुर, अप्रैल 1 -- छुटमलपुर। एक अप्रैल से सहारनपुर से उत्तराखंड जाने को अधिक टोल देना होगा, जबकि सहारनपुर से होकर हरियाणा जाने वालों के लिए टोल दर सरसावा टोल प्लाजा पर कम की गई है। देहरादून हाइवे से गुजरने वाले वाहनों को अधिक टोल देना होगा। देहरादून हाइवे स्थित चमारीखेड़ा टोल प्लाजा मैनेजर अश्विनी ने बताया नई दरों के अनुसार कार का टोल 35 की जगह 85 रुपये होगा और 24 घंटे में वापसी पर 135 रुपये देने होंगे। वाणिज्यिक वाहनों के लिए एकल यात्रा 145 और 24 घंटे में वापसी पर 255 रुपये, बस/ट्रक के लिए 300 और वापसी पर 455 रुपये देने होंगे। बड़े वाहनों के लिए 330 और 24 घंटे में वापसी पर 490 रुपये देने होंगे। भारी ट्रक/वाणिज्यिक वाहनों के लिए 475 और वापसी 710 रुपये, भारी वाहन के लिए 575 रुपये और 24 घंटे में वापसी 865 रुपये देने होंगे।--सरसावा टोल हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.