सासाराम, जुलाई 22 -- सासाराम, नगर संवाददाता। रोहतास जिले के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 01911/01912 आगरा छावनी-कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव सासाराम रेलवे स्टेशन पर भी होगा, जिससे जिले के यात्रियों को आगरा और कोलकाता की यात्रा में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...