भागलपुर, सितम्बर 21 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिले की सभी पंचायतों के पंचायत सरकार भवनों में 22 सितंबर से 25 सितंबर तक विशेष शिविर आयोजित होंगे। इन शिविरों में अभियान बसेरा के तहत संभावित वासभूमिहीन लाभुकों से आवेदन लिए जाएंगे। शिविरों के सुचारू संचालन के लिए संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी नामित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त सभी अंचल कार्यालयों में 22 से 28 सितंबर तक सुबह 06 बजे से आवेदन प्राप्त करने की विशेष व्यवस्था रहेगी। निर्धारित अवधि के बाद भी सामान्य कार्यालय अवधि में अभियान बसेरा से संबंधित आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने बताया कि आवेदन जमा करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को आवेदन प्राप्त होने के बाद आवेदन संख्या एवं प्राप्ति तिथि अंकित पावती अनिवार्य रूप से दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: अभियान ब...