मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। खुले में मीट-मछली बेचने वालों को दी गई मोहलत की मियाद बुधवार को खत्म हो गई। अब गुरुवार से सड़क किनारे खुले में मीट, चिकेन या मछली बेचने वालों की दुकान सील होगी। इसको लेकर निगम के स्तर से चरणबद्ध अभियान चलाया जाएगा। पहले दो दिनों में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि खुले में मीट आदि की बिक्री नहीं हो। इसमें मीट, चिकेन या मछली दुकानों या बिक्री स्थल को चीक अथवा काले कपड़े से ढंकने की हिदायत दी गई है। प्रावधान का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी। दूसरे चरण में स्कूल या धार्मिक स्थलों के पास से मीट-मछली की दुकानें हटाई जाएंगी। इस बीच लगातार दूसरे दिन सिटी मैनेजर रीतेश कुमार के नेतृत्व में निगम की टीम ने इमलीचट्टी, ब्रह्मपुरा, कलमबाग, छाता चौक व अन्य इलाकों में माइकिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.