पीलीभीत, मार्च 20 -- पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियोँ ने अपनी मांगों को लेकर 20 मार्च से अनिश्चितकालीन धरना करने का ऐलान किया है। इस संबंध में प्राचार्य को पत्र सौंप दिया है। पत्र में कहा गया है कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी स्ववित्त पोषित कर्मचारी उपाधि महाविद्यालय में काफी समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के समान वेतन और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की वेतन वृद्धि के बारे में चार पत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया। 17 मार्च को अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने का निर्णय लिया गया था। इस बारे में आश्वासन मिलने के बाद धरना स्थगित कर दिया गया। अब चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने 20 मार्च से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने का ऐलान कर दिया है। पत्र पर अवनीश कुमार, शिवकुमार रघुव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.