सिद्धार्थ, मार्च 26 -- सिद्धार्थनगर। जिले में रसोई गैस सिलेंडर व पेट्रोल डीजल की कमी की अफवाहों से निजात के लिए गुरुवार से अधिकारियों की देखरेख में सिलेंडर व पेट्रोल डीजल बंटेगा।डीएम शिवशरणप्पा ने पेट्रोल पंपों व रसोई गैस एजेसी के गोदामों पर एक-एक अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है। अब ये अफसर मौके पर रहकर गैस सिलेंडर व पेट्रोल डीजल बंटवाएंगे। डीएम ने जिले के 11 गैस एजेंसियों व 54 पेट्रोल पंपों पर अफसरों की ड्यूटी लगाई है। डीएम ने कहा कि इन एजेंसियों व पेट्रोल पंपों पर भीड़ को देखते हुए अफसरों को ड्यूटी लगाई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.