रांची, मार्च 28 -- रांची। अंजुमन इस्लामिया चुनाव के लिए शनिवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। मेन रोड अंजुमन इस्लामिया कार्यालय में सुबह दस से शाम चार बजे तक नामांकन पत्र के वितरण के साथ जमा भी लिया जाएगा। चुनाव संयोजक मुफ्ती अनवर कासमी ने बताया कि चुनाव कमेटी की ओर से नियुक्त कर्मी नामांकन पत्र वितरण और जमा भी लेंगे। 30 मार्च तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। 31 मार्च को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। एक अप्रैल को नाम वापस होगी। उसी दिन शाम छह बजे प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट जारी होगी। दो अप्रैल को चुनाव चिन्ह बंटेगा। 12 अप्रैल को कडरू हज हाउस में सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा। उसी दिन वोटों की गिनती भी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...