पटना, फरवरी 17 -- आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह 2026 का वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसमें रिंग ऑफ फायर का नजारा दिखेगा। इस ग्रहण का स्पर्श भारतीय समयानुसार दिन में 05:13 बजे, ग्रहण का मध्य 05:42 बजे एवं ग्रहण का मोक्षकाल 06:11 बजे होगा। भारत में इसका धार्मिक प्रभाव मान्य नहीं होगा और सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। इसके बाद अगला चंद्र ग्रहण होगा जो 15 दिन बाद फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन लगेगा। इसके कारण होली की तिथि में बदलाव किया गया है। आपको बता दें कि फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा की रात में होलिका दहन और इसके अगले दिन होली (धुलेंडी) मनाने की परंपरा रही है। लेकिन भद्रा और चंद्रग्रहण होने से इस वर्ष इसमें बदलाव हो रहा है। इस साल दो मार्च को होलिका दहन और इसके एक दिन बाद चार मार्च को होली मनाई जाएगी।होली कब मनेगी, होलिका दहन कब होगा व...