शाहजहांपुर, जनवरी 29 -- बिजली पावर हाउस पर 33 केवी मेन बस के कार्य को लेकर 29 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। एसडीओ कैलाश यादव ने बताया कि इस दौरान तिलहर नगर व ग्रामीण, कटरा नगर व ग्रामीण, खुदागंज नगर व ग्रामीण, जैतीपुर, मदनापुर, बंथरा, मेडिकल कॉलेज, एएमपी सोलर तथा वृंदावन फीडर की बिजली सप्लाई पूर्णता बंद या फिर आंशिक रूप से बाधित रहेगी। एसडीओ ने सभी बिजली उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.