सीवान, अप्रैल 4 -- सीवान। शहर के नया पीएसएस शनिवार को मेंटेनेंस कार्य होगा। इस कारण सुबह सात बजे से साढ़े आठ बजे तक बिजली नहीं मिलेगी। इस संबंध में शहरी सहायक विद्युत अभियंता शिव शंकर सिंह ने बताया कि आने वाले गर्मी के दिनों में निर्बाध बिजली सप्लाई के लिए मेंटेनेंस कार्य जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस दौरान महादेवा, शास्त्री नगर, गांधी मैदान, श्रद्धानंद बाजार, खुरमाबाद, राजबंशी नगर, पुलिस लाइन सहित नया पीएसएस से जुड़े उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...