मिर्जापुर, मई 4 -- मिर्जापुर। भरूहना चौराहे से मां विंध्यवासिनी मेडिकल कालेज तक रोड चौड़करण के लिए मंगलवार को विद्युत लाइनों के सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से 11 केवी भरूहना पोषक की बिजली आपूर्तिं सुबह 5 से 8 बजे तक ठप रहेगी। जिससे विंध्यवासिनी कालोनी,शुक्लहा मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। नगरीय विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता आरके यादव ने उपभोक्ताओं से पानी आदि की अग्रिम व्यवस्था कर लेने की अपील की है। यह भी पढ़ें- गणेशगंज और नारघाट की बुधवार को बाधित रहेगी बिजली यह भी पढ़ें- सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद यह भी पढ़ें- ब्रह्मनगर और गोसाईंगंज में कल बिजली गुल रहेगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...