आज सुबह ढाई घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
सीतामढ़ी, अप्रैल 22 -- सीतामढ़ी। जिले के कई इलाकों में बुधवार सुबह बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानकारी के अनुसार 132/33 केवी बेनीपट्टी ग्रिड में 132 केवी मेन बस एवं ट्रांसफर बस के विस्तार कार्य को लेकर यह शटडाउन लिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 9:00 बजे से 11:30 बजे तक 132 केवी पुपरी ग्रिड से बिजली की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। इसके कारण पुपरी ग्रिड से जुड़े 33केवी सुरसंड, चारौत, राधौर एवं परिहार क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में पूर्ण रूप से बिजली बाधित रहेगी। लोगों से अपील है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। यह भी पढ़ें- आज डेढ़ घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति सहायक कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार, संचरण अवर प्रमंडल पुपरी ने बताया कि यह कार्य बिजली व्यवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.