आज सीएम योगी जिले को देंगे कई सौगात
अयोध्या, जून 18 -- अयोध्या, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गुरुवार को जिले में आगमन होगा। जिले को मुख्यमंत्री के आगमन पर कई सौगातें मिलेंगी। जिसमें रुदौली में 378 करोड़ की 126 परियोजनाएं तथा नगर निगम की दो परियोजनाएं रामायण वैक्स म्यूजियम व अयोध्या धाम के जोनल कार्यालय का लोकार्पण शामिल है। अयोध्या में दर्शन पूजन के साथ वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल भी होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या धाम में विमान रामकथा पार्क के हेलीपैड पर अपराह्न 2:55 बजे उतरेगा। वहां से मुख्यमंत्री योगी सीधे हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए जाएंगे। पुनः वह राम मंदिर में रामलला का भी दर्शन पूजन करेंगे। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी 3:30 बजे रायगंज मोहल्ले में स्थित दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे प्रतिष्ठा पंच कल्याणक महोत्सव में शामिल होंगे। यहां जैन समा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.