मुरादाबाद, मई 20 -- आज सीएचसी, कुंदरकी में मानसिक रोगियों को मिलेगी दवा मुरादाबाद। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मुरादाबाद के मंडलीय जिला अस्पताल में संचालित मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ पर कार्यरत चिकित्सकीय टीम गुरुवार को ओपीडी करने सीएचसी, कुंदरकी पहुंचेगी। टीम मानसिक रोगियों को देखकर उन्हें दवा देगी। जरूरत पड़ने पर काउंसलिंग भी करेगी।अस्पताल की ओपीडी में कल अस्थमा क्लीनिक लगेगामुरादाबाद। मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में पीडियाट्रिक्स विभाग के अंतर्गत शुक्रवार को अस्थमा क्लीनिक लगेगा। जिसमें अस्थमा से पीड़ित बच्चों का इलाज विशेष प्राथमिकता से किया जाएगा। उन्हें खानपान आदि से संबंधित जरूरी चिकित्सकीय सलाह भी दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...