नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- ओला इलेक्ट्रिक अपनी सबसे दमदार और देश की सबसे ज्यादा रेंज देने वाली रोडस्टर X+ की बिक्री आज से शुरू कर रही है। दरअसल, कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, इसकी पर्चेज विंडो शाम 6 बजे से लाइव हो जाएगी। ये सिर्फ 3 घंटे यानी 9 बजे तक के लिए ही खुलेगी। कंपनी के दावे के मुताबिक, इसकी IDC रेंज 501 किलोमीटर है। इस शानदार रेंज के साथ ये देश की सबसे ज्यादा रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी है। सबसे जरूरी बात ये है कि वैसे तो इस ई-मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत 1.90 लाख रुपए है, लेकिन कंपनी अभी इसे 1.40 लाख रुपए में दे रही है। यानी ग्राहकों को पूरे 50,000 रुपए का बेनिफिट मिलेगा। ओला रोडस्टर X+ के बैटरी पैक और रेंजओला ने रोडस्टर X प्लस को 2 बैटरी पैक में लॉन्च किया है। इसमें 4.5 किलोवाट और 9.1 किलोवाट बैटरी पैक शामिल हैं...