सीवान, फरवरी 26 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में भूकंप आपदा को लेकर जिला प्रशासन के स्तर से गुरुवार को मॉक ड्रिल कराया जायेगा। इस दौरान लोगों को आपदा से निपटने के लिए आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई जायेगी। जिला प्रशासन के अनुसार, 26 फरवरी, गुरुवार को सुबह 8 बजे से धरातल पर वास्तविक अभ्यास शुरू होगा। इस दौरान सुबह 9 बजे सायरन बजाकर 8.0 तीव्रता के भूकंप का एक कृत्रिम परिदृश्य तैयार किया जाएगा। इसके बाद सभी बचाव टीमें अपने-अपने मोर्चे पर तैनात हो जाएंगी। जिले में सदर अस्पताल, डीआरसीसी, ऑफिसर्स कॉलोनी समेत सात स्थानों पर लाइव बचाव अभियान किया जायेगा। इन स्थानों पर भूकंप से हुए नुकसान व उससे बचाव के दृश्य को जीवंत रूप देने के लिए जिले में 7 स्थानों को चिन्हित किया गया है। इस क्रम में राजकीय अभियंत्रण महावि‌द्यालय सीवान में भूकंप के दौर...