सीवान, जुलाई 21 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के श्रीनगर न्याय मार्ग स्थित शिवपूजन सिंह भवन सीपीआईएम पार्टी कार्यालय में ऐप्सो के बैनर तले संगोष्ठी का आयोजन सोमवार को किया गया। साम्राज्यवादी युद्ध उन्माद का प्रतिरोध विषयक संगोष्ठी में एप्सो के महासचिव व अधिवक्ता मणिश प्रसाद सिंह ने कहा कि युद्ध समाज को हैवानियत की ओर ले जाता है, जबकि शांति एकजुटता, सद्भाव, सौहार्द विकास व इंसानियत की ओर ले जाता है। आज साम्राज्यवादी युद्ध के दौर में ऐप्सो को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारा देश विश्व में शांति स्थापित करने में सक्षम है, लेकिन सरकार स्वयं अशांति फैला रखी है। देश में धर्म सम्प्रदाय के नाम पर युद्ध छेड़ रखा है, तो वह इन युद्धों को कैसे रोक सकता है।

संगोष्ठी में प्रमुख बातें अरुण कुमार सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के न...