मुजफ्फरपुर, मई 10 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में सोमवार को मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना मौसम विज्ञान विभाग ने जताई है। इसके साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि का अनुमान है।इधर, रविवार की सुबह की शुरुआत बादलों से हुई। लेकिन, दोपहर के बाद बादल पूरी तरह से गायब हो गए। इससे पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आया। यह पूर्व की ही तरह 32.5 डिग्री सेल्सियस बना रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 19.5 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। इस कारण हवा में नमी की मात्रा दिन में कम होकर 55 प्रतिशत पर आ गई। यह भी पढ़ें- सुबह से तीखी धूप और दोपहर बाद बादल बारिश के आसार इससे धूप में हल्की तपिश महसूस की गई। यह भी पढ़ें- मौसम : आज तेज हवा का येलो अलर्ट, बारिश भी होगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.