हाथरस, सितम्बर 3 -- सादाबाद। आलू की बेकद्री और किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर सादाबाद तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का धरना लगातार 24वें दिन भी जारी रहा। किसानों के आंदोलन को मजबूती देने के लिए आज गुरुवार को भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत सादाबाद पहुंचकर धरने में शामिल होंगे। पूर्व तहसील अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि किसान आलू की सरकारी खरीद Rs.1,600 प्रति क्विंटल किए जाने, किसानों के सभी कर्ज माफ करने, कोल्ड स्टोर का भाड़ा माफ करने और किसान रजिस्ट्री को रद्द करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि धरने को 24 दिन बीत चुके हैं, लेकिन किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- Hathras News: आलू की माला पहन किसानों ने तहसील में लगाई झाड़ू ऐसे में राष्ट्रीय अध...