फतेहपुर, जनवरी 29 -- फतेहपुर। शांतीनगर उपकेंद्र से पोषित होने वाले गोपाल नगर फीडर में तार बदलने का काम किया जाएगा। जिससे शुक्रवार को करीब सात घंटे आपूर्ति बाधित रहेगी। जेई पंकज प्रकाश ने बताया कि गोपाल नगर फीडर में कंडक्टर बदलने का काम 30 जनवरी को कराया जाएगा। जिसके चलते सुबह 11 बजे से करीब शाम छह बजे तक इस फीडर से पोषित होने वाले चक बिसौली, आरटीओ कार्यालय के समीप, गडरियनपुरवा, मुसेपुर, पालीटेक्निक कालेज आदि की आपूर्ति बाधित रहेगी। अपील करते हुए कहा कि समयानुसार सभी उपभोक्ता पीने के पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.