समस्तीपुर, मई 17 -- वारिसनगर। वारिसनगर एवं खानपुर प्रखंड के हजारों बिजली उपभोक्ताओं को रविवार को सात घंटों की असुविधा का सामना करना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- आज सात घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्तिबिजली कटौती का कारण बिजली विभाग द्वारा विशेष मेंटेनेंस कार्य को लेकर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक करीब सात घंटे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। बिजली विभाग वारिसनगर के जेई रवि कुमार ने बताया कि विद्युत शक्ति उपकेंद्र खानपुर अंतर्गत 33 केवी खानपुर-मोहनपुर वीर लाइन में आवश्यक तकनीकी कार्य किए जाएंगे। इस दौरान लाइन के आसपास पेड़ों की टहनियों की कटाई-छंटाई, एबी स्विच लगाने सहित अन्य मेंटेनेंस कार्य संपन्न होंगे। सुरक्षा कारणों से कार्य अवधि में बिजली आपूर्ति बंद रखना जरूरी है। यह भी पढ़ें- आज बिजली आपूर्ति रहेगी बाधितउपभोक्ताओं के लिए सलाह उन्होंने बत...