लखीमपुरखीरी, जून 21 -- नीट परीक्षा को लेकर जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को जिला मुख्यालय स्थित सात परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 3366 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रशासन और शिक्षा विभाग ने परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र के बिना किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी तथा पुलिस बल की तैनाती की गई है। यह भी पढ़ें- आज सात केंद्रों पर होगी नीट यूजी की परीक्षा जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सभी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जा...