बदायूं, फरवरी 6 -- बदायूं। शहर के सात इलाके में शुक्रवार छह फरवरी को पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। जलकल अभियंता नितिन सक्सेना ने बताया कि भूसा मंडी स्थित नए नलकूप की पाइपलाइन को ओवरहेड टैंक से जोड़ने का कार्य किया जाना है। इस मरम्मत कार्य के कारण शुक्रवार शाम और शनिवार सुबह तक शहर के कबूलपुरा, घंटाघर, गोपी चौक, अल्फा खां सराय, पक्का बाग, चौधरी सराय और लालपुल क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रहेगी। पालिका अधिकारी ने कहा, उक्त इलाके के लोग असुविधा से बचने के लिए शुक्रवार सुबह आवश्यकतानुसार पानी का पर्याप्त भंडारण कर लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.