आज साक्षरता की परीक्षा में बैठेंगे नौ हजार से अधिक निरक्षर
सिद्धार्थ, सितम्बर 20 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिले को निरक्षरता से मुक्त करने की मुहिम में अब 9296 निरक्षरों की परीक्षा की घड़ी आ गई है। चिन्हित किए गए इन निरक्षरों की परीक्षा रविवार को कराई जाएगी। परीक्षा में सफल होने वाले प्रतिभागियों को साक्षर घोषित करते हुए प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने परीक्षा केंद्रों के चयन और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। यह भी पढ़ें- 533 केंद्रों पर आज होगी उल्लास नव भारत साक्षरता परीक्षापरीक्षा केंद्रों की व्यवस्था परीक्षा के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में करीब 123 परिषदीय विद्यालयों को केंद्र बनाया जा रहा है। केंद्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने, परीक्षा सामग्री और निगरानी समेत जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। विभाग का प्रयास है कि परीक्षा मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.