भागलपुर, जनवरी 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता शुक्रवार को सरस्वती पूजा और सोमवार को गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस की टीम ने गुरुवार को शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। एसपी सिटी शैलेंद्र सिंह, सदर एसडीएम विकास कुमार, डीएसपी सिटी-प्रथम अजय चौधरी, संबंधित थानों के थानेदार, सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट के साथ ही अन्य पदाधिकारी और जवान फ्लैग मार्च में शामिल हुए। फ्लैग मार्च के दौरान शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की। सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान विशेष नजर शुक्रवार को सरस्वती पूजा के दौरान जिले भर में सुरक्षा कड़ी रहेगी। विसर्जन को लेकर पुलिस की विशेष तैयारी है। एसएसपी प्रमोद कुमार ने सभी थानेदार को निर्देश ...