आज सम्मान समारोह में जिले के 1298 आंदोलनकारियों को किया जाएगा सम्मानित
बोकारो, सितम्बर 5 -- जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को समारोह कैंप टू स्थित शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हॉल) में आंदोलनकारी सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का समय सुबह 10 बजे से तय किया गया है। डीसी अजय नाथ झा ने कहा कि आंदोलनकारियों ने अपने अधिकार, अपनी पहचान और अपनी माटी के लिए लंबा संघर्ष किया। अनेक लोगों ने व्यक्तिगत कठिनाइयों और चुनौतियों की परवाह किए बिना आंदोलन को मजबूती दी। उनके संघर्ष की बदौलत झारखंड राज्य का सपना साकार हुआ। जिले के विभिन्न प्रखंडों के 1298 झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित करने के लिए चिन्हित किया गया है। इनमें चास के 266, जरीडीह के 194, कसमार के 211, गोमिया के 146, नावाडीह के 55, चंदनकियारी के 26, चंद्रपुरा के 91, पेटरवार के 291 तथा बेरमो के 18 आंदोलनकारी शामिल हैं। सम्मान समारोह में चिन्हित आंदोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.