मिर्जापुर, अगस्त 13 -- मिर्जापुर, संवाददाता। स्वतंत्रा दिवस के एक दिन पूर्व शुक्रवार को सभी राजकीय विद्यालयों में विशेष स्वच्छमा अभियान चला कर साफ-सफाई की जाएगी। अभियान में विद्यालय परिसर, भवनों, शौचालय, प्रयोगशाला, पुस्तकालयों की सफाई करने के लिए स्कूली शिक्षा महानिदेशक ने आदेश दिया है। महानिदेशक ने स्वच्छता अभियान चला कर सफाई करने के लिए 18 बिंदुओं की सूची जारी की है। जिला विद्यालय निरीक्षक राज कुमार दीक्षित ने सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापकों, प्रधानाचार्यों को स्वच्छता अभियान चलाने के बाबत गुरुवार को आवश्यक निर्देश दे दिए हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर शिक्षण संस्थानों व कार्यालयों में तैयारी शुरू यह भी पढ़ें- 15 अगस्त को स्कूलों में आजादी का जश्न मनाने के निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...