शाहजहांपुर, मार्च 4 -- होली पर निकलने वाले बड़े और छोटे लाट साहब के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यापक यातायात व्यवस्था लागू की है। जुलूस के दौरान आज शहर के कई प्रमुख मार्गों पर आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा। आमजन की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। जुलूस मार्ग पर बुधवार की सुबह 6 बजे से जुलूस समाप्ति तक सभी प्रकार के वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। बड़े लाट साहब का जुलूस चौक कोतवाली से प्रारंभ होकर चारखंभा, केरुगंज तिराहा, खिरनीबाग चौराहा, बाबा विश्वनाथ मंदिर, पंखी चौराहा, घंटाघर चौराहा, मालखाना मोड़ होते हुए पुनः चौक कोतवाली से पटी गली सरौदी बंगला तक जाएगा। जुलूस के दौरान राजघाट तिराहा, वांसमंडी तिराहा, जीआईसी तिराहा, पीडब्ल्यूडी तिराहा, गोविंदगंज कट, आवास विकास तिराहा से लालइमली चौराहा, दुर्गा तिराहा, कवि तिराहा, कनौ...