रांची, मई 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि आज आवश्यकता केवल खनन की नहीं, बल्कि सतत एवं उत्तरदायी खनन की है, जिसमें विकास और पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ आगे बढ़ें। राज्यपाल सोमवार को भारतीय कोयला प्रबंधन संस्थान (आईआईसीएम), रांची में विज्ञान भारती के तत्वावधान में कोल इंडिया लिमिटेड, आईआईटी (आईएसएम), धनबाद, सीएसआईआर-सीआईएमएफआर, केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड तथा अन्य संस्थानों के सहयोग से 'सतत खनन एवं पारिस्थितिक बहाली' (सस्टेनेबल माईनिंग एंड ईकोलॉजिकल रिस्टोरेशन) विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिवस भारत की वैज्ञानिक क्षमता, तकनीकी आत्मनिर्भरता तथा नवाचार की शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने वर्ष 1998...