रामपुर, मई 19 -- श्री बालाजी दरबार सेवा सदन की ओर से दरबार के स्थापना दिवस के अवसर पर आज रात आठ बजे से झंडा मोहल्ला स्थित दरबार में विशाल संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। दरबार के मंहत-कार्यकारिणी सदस्य आनन्द कुमार ने बताया की गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी श्री बालाजी दरबार सेवा सदन का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। बाबा को 556 भोग लगाए जाएंगे और संकीर्तन में बाहर से आए कलाकार बाबा को अपने भजनों से मनाएंगे। यह भी पढ़ें- धूमधाम से मनाया जाएगा श्री बालाजी दरबार सेवा सदन का स्थापना दिवस,सजेगा दरबार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...