औरैया, अप्रैल 3 -- अजीतमल, संवाददाता। कस्बा स्थित शीतला माता मंदिर में शनिवार को श्री श्याम फाल्गुन उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। शाम छह बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उत्सव के दौरान बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया जाएगा और अखण्ड ज्योति प्रज्वलित की जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए छप्पन भोग भी लगाया जाएगा। इत्र की खुशबू, फूलों की वर्षा और पुष्प होली कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में भजन संध्या मुख्य आकर्षण रहेगी, जिसमें शिवम पारस दिल्ली, मुनमुन दुबे 'विनी', शिवा-शालू झांकी कानपुर, सचिन मनचंदा आगरा और भोला दरबारी अपने भजनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे। साथ ही झांकियों के माध्यम से बाबा श्याम की लीलाओं का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.