धनबाद, नवम्बर 26 -- धनबाद। संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी की ओर से बुधवार को संविधान बचाओ दिवस के रूप में मनाया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर बुधवार को दोपहर साढ़े 12 बजे डीआरएम चौक पर संविधान बचाओ दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम में धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारी ,झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी ,पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक,पूर्व उम्मीदवार धनबाद लोकसभा एवं विधानसभा समेत पार्टी के सभी पदधिकारी और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.