काशीपुर, नवम्बर 15 -- काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष व पीसीसी सदस्य अलका पाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के स्वागत कार्यक्रम में देहरादून पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल रविवार को सुबह 12:05 बजे राजीव भवन, कांग्रेस कार्यालय, राजपुर रोड देहरादून में अपना पद भार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित संपूर्ण प्रदेश के कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं कांग्रेस के अनुसांगिक संगठन के कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.