नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- राजस्थान में मानसून की सुस्ती के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी और मध्य हिस्सों में बारिश का दौर शुरू होने के साथ आज 29 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। उदयपुर संभाग में सबसे ज्यादा पानी बरसा, जबकि लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे जोधपुर शहर में करीब एक महीने बाद आसमान से बूंदें गिरीं। दूसरी ओर पश्चिमी राजस्थान में मौसम का मिजाज बिल्कुल उलट है। यहां पश्चिमी हवाएं तेज होने से गर्मी बढ़ रही है और जैसलमेर-बाड़मेर में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया।29 जिलों में आज बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 29 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट है। अगले दो से तीन दिन राजस्थान क...