नई दिल्ली, मार्च 22 -- पिछले कुछ सालों में मलयालम सिनेमा तेजी से आगे बढ़ा है। अपनी थ्रिलर, सस्पेंस से भरी कहानियों के लिए फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। लेकिन क्या आप जानते हैं मलयाला सिनेमा ने कॉमेडी फिल्में भी बनाई जिसकी कहानी और सीन देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। सीरियस रोल में कमाल करने वाले फहद फासिल जैसे एक्टर जब स्क्रीन पर कॉमेडी करते हैं तो वो फिल्म खास हो ही जाती हैं। ये हैं ,मलयालम सिनेमा की वो 6 शानदार कॉमेडी फिल्में जिन्हें एक बार तो जरूर देखा जाना चाहिए। कट्टप्पनयिले ऋत्विक रोशन कट्टप्पनयिले ऋत्विक रोशन एक मलयालम कॉमेडी फिल्म है जिसका लीड हीरो सारे नियमों को तोड़कर फिल्मों में एंट्री लेता है। इस फिल्म को IMDb पर 7.1 की रेटिंग मिली हुई है। अमर अकबर एंथनी अमर अकबर एंथनी नाम की एक मलयालम फिल्म भी है किसकी कहानी ब...