नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- भदैनी के लोलार्क कुंड पर नि: संतान दंपतियों का स्नान बुधवार मध्यरात्रि से ही शुरू हो गया। कुंड में स्नान सूर्योदय बाद ही करने का विधान है लेकिन भीड़ का दबाव कम करने के लिए प्रशासन पिछले कुछ वर्ष से मध्यरात्रि के बाद से ही स्नान शुरू करवा दे रहा है। स्नान का क्रम 17 सितंबर की मध्यरात्रि तक चलेगा। स्नानार्थियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं।एक सब्जी का करना होता है त्याग लोलार्क कुंड में स्नान के लिए बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे ही स्नानार्थियों की कतार भदैनी से सोनारपुरा तक पहुंच गई थी। इनमें स्थानीय से अधिक दूसरे जिलों के दंपतियों की संख्या दिखी। सोनारपुरा चौराहा से अस्सी के बीच रात तक भारी भीड़ जम गई थी। वहीं, दिन की शुरुआत धूप से हुई। गंगा स्नान करके कतार में लगे लोगों ने धूप का लाभ उठ...