श्रावस्ती, जून 14 -- श्रावस्ती, संवाददाता। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अध्यक्ष की ओर से आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान श्रावस्ती हवाई अड्डे पर यात्री सुविधा दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। एयरपोर्ट निदेशक अफजल अहमद ने बताया कि एएआई के निर्देशों के अनुपालन में श्रावस्ती हवाई अड्डे पर विभिन्न जनहित एवं प्रेरणादायी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ टर्मिनल भवन के बाहर हवाई अड्डे से जुड़े सभी हितधारकों की ओर से वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर एएआई अधिकारी,यूपीएसएसएफ के जवान, हाउसकीपिंग स्टाफ,संविदा कर्मी तथा अन्य सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग लेंगे। यह भी पढ़ें- अयोध्या एयरपोर्ट पर यात्रियों तिलक लगाकर स्वागत होगा आयोजन का उद्देश्य सभी कर्मचार...