लखीमपुरखीरी, अगस्त 13 -- लखीमपुर,संवाददाता।बिजली कर्मी 14 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने जा रहे हैं। संघ के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि इको गार्डन आलमबाग लखनऊ सहित भिन्न-भिन्न जिलों में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा। आउटसोर्सिंग के माध्यम से काम कर रहे कर्मियों के काम के दौरान बिजली की चपेट में आने खंभे से गिरने की घटना से मौतें बढ़ गयी है। इसके पीछे तमाम कारण बताए गये है। इसमें आठ कर्मचारियों के स्थान पर मात्र तीन कर्मचारियों से परिचालन का कार्य कराया जा रहा है। जिसके कारण दुर्घटनाओं में आउटसोर्स कर्मचारियों कि मृत्यु हो रही है। अकुशल कर्मचारियों से भी जमीन से 25 से 30 फीट ऊपर 220 वोल्ट,440 वोल्ट, 11000 वोल्ट एवं 33000 वोल्ट की लाइनों पर कार्य कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- संविदा कर्मचारियों की छंटनी रोके, हटा...