नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- ट्रंप की हार के बाद से ही भारतीय शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी है। निफ्टी 50 में इस महीने के सिर्फ छह कारोबारी सत्रों में करीब 9% की तेजी दर्ज की गई है। आज की बात करें तो सुबह 9:50 बजे के करीब निफ्टी 1.37 प्रतिशत ऊपर 25384 पर पहुंच गया था और सेंसेक्स 1400 अंक से अधिक उछलकर 82,520 के डे हाई को टच कर चुका था। सेंसेक्स के सभी शेयर हरे और निफ्टी 50 में केवल 3 शेयर लाल थे। बाजार में इस उछाल के पीछे विदेशी निवेशकों की जोरदार खरीदारी, एशियाई बाजारों में मजबूती, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजे प्रमुख वजह हैं। इसके अलावा रुपये की मजबूती ने भी बाजार का भरोसा बढ़ाया है।बाजार में तेजी के 5 बड़े कारण1. एशियाई बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेत बुधवार को शुरुआती कारोबार में ज्यादातर एशियाई बाजार...