लोहरदगा, अप्रैल 21 -- सेन्हा, प्रतिनिधि।लोहरदगा सेन्हा प्रखंड के चितरी महुआ टोली में 22 अप्रैल से तीन दिवसीय बजरंगबली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान होगा।बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ इसकी शुरूआत होगी। चितरी घाघ कोयल नदी से जल लेकर श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचेंगे। जहा वेदी स्थापना,पंचांग पूजन, वेदी पूजन किया जाएगा। 23 अप्रैल को देव प्रतिमा का नगर भ्रमण होगा। 24 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा, महा आरती हवन एवं भंडारा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। आयोजन समिति ने इस अनुष्ठान में सनातन धर्मावलंबियों को बड़ी भागीदारी की अपील की है। यह भी पढ़ें- बन्दरी गांव में बजरंगबली प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.